Movie prime

Good News! रेल यात्रियों के लिए बड़ा तोहफा, दिवाली के अवसर पर इंडियन रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें

 
Good News! रेल यात्रियों के लिए बड़ा तोहफा, दिवाली के अवसर पर इंडियन रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें

नई दिल्ली :- जैसा कि आप जानते ही हैं त्योहारों का सीजन आने वाला है. इस त्योहारी सीजन का मुख्य त्योहार दिवाली भी जल्द आने वाली है. त्योहारों के इस सीजन के दौरान लोगों की एक स्थान से दूसरे स्थान पर आवाजाही बढ़ जाती है. जो लोग अपने घरो से दूर रहकर Job करते है, दिवाली के अवसर पर अपने घरों को लौट जाते है. लोगों को आवाजाही में कोई समस्या ना हो इसलिए Indian Railway ने कई रूटो पर Special ट्रेने चलाई है.

आनंद विहार- कटरा Train का निर्धारित समय

17 October से 10 नवंबर तक सोमवार और गुरुवार को गाड़ी संख्या 01671/01672 आनंद विहार- कटरा- आनंद विहार चलने के लिए तैयार हैं. यह ट्रेन 17 अक्टूबर से 10 नवंबर तक रात 11:00 बजे चलेगी और 18 अक्टूबर से 11 November तक रात 9:40 पर कटरा से चलेगी. यह ट्रेन अंबाला, यमुनानगर Station से होते हुए चलेगी.

कटरा से बनारस जाने वाली ट्रेन का समय

2 अक्टूबर से 13 नवंबर तक गाड़ी संख्या 01654/01653 प्रत्येक Sunday को कटरा से चलेगी. रात 11:20 बजे यह ट्रेन कटरा से चलेगी और सुबह 6:15 बजे बनारस से चलेगी. यह Train भी अंबाला से होते हुए अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचेगी. कटरा से बनारस जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन फायदेमंद साबित होगी.

नई दिल्ली- कटरा जाने वाली Train

30 सितंबर से लेकर 11 November तक गाड़ी संख्या 01633/01634 नई दिल्ली से कटरा तक चलेगी. यह ट्रेन 30 सितंबर से 11 नवंबर तक नई दिल्ली से रात 11:50 बजे और 1 अक्टूबर से 12 नवंबर तक कटरा से रात 9:10 बजे चलेगी. यह ट्रेन सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र हुई अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचेगी. नई दिल्ली से कटरा जाने वाले यात्रियों के लिए यह Train सुविधापूर्ण रहेगी.

अमृतसर- पटना वाली ट्रेन का निर्धारित समय

गाड़ी संख्या 04076/04075 अमृतसर के लिए 17, 18, 22, 23, 27, 28 अक्टूबर और 1, 2, 7 November को दोपहर 2:30 बजे चलेगी. के अलावा पटना से यह ट्रेन 20, 21, 25, 26, 30, 31 अक्टूबर और 4, 5, 10 नवंबर को शाम के 5:45 बजे चलेगी. यह ट्रेन अंबाला, पानीपत, बनारस और कानपुर से होती हुई अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचेगी.

चंडीगढ़ से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन

गाड़ी संख्या 01656/01655 चंडीगढ़ से अंबाला, मुरादाबाद, सहारनपुर मार्ग से होती हुई गोरखपुर पहुंचेगी. प्रत्येक गुरुवार को 20 अक्टूबर से लेकर 10 November तक चंडीगढ़ से रात 11:20 पर चलेगी, और प्रत्येक शुक्रवार को 21 अक्टूबर से लेकर 11 नवंबर तक यह ट्रेन रात को 10:10 पर गोरखपुर से चलेगी.