Movie prime

केंद्रीय कर्मचारियों के 7th Pay Commission में DA पर बड़ा अपडेट, यहाँ जाने

 
Dearness Allowance

7th Pay DA News 2023 : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अच्छी खबर है। उनके महंगाई भत्ते ( Dearness Allowance Hike ) में बढ़ोतरी लगभग तय है। सब कुछ ठीक रहा तो इस साल की पहली सौगात होली से पहले मिल सकती है। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन से 4% की बढ़ोतरी ( DA Hike 2023 ) हो सकती है। दरअसल AICPI के दिसंबर 2022 के आंकड़े आ चुके हैं। इससे साफ है कि मार्च में उनके महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में तीन से 4% की बढ़ोतरी लगभग तय है।

दरअसल महंगाई बढ़ोतरी ( Dearness Allowance Hike ) में श्रम मंत्रालय द्वारा जारी दिसंबर 2022 के एआईसीपीआई के आंकड़ों में नवंबर की तुलना में गिरावट आई है। एआईसीपीआई के आंकड़े जुलाई से नवंबर तक लगातार बढ़े थे। लेकिन एआईसीपीआई के आंकड़ों में दिसंबर में मामूली गिरावट देखी गई है। नवंबर की तुलना में दिसंबर का आंकड़ा गिरकर 132.3 अंक पर आ गया है। अक्टूबर और नवंबर में यह आंकड़ा 132.5 प्वाइंट पर था। वहीं सितंबर में यह 131.3, अगस्त में 130.2 और जुलाई में 129.9 थी। इसके बाद महंगाई भत्ते में 3 से 4% की बढ़ोतरी ( DA Hike 2023 ) की संभावना है।

1 मार्च 2023 को कैबिनेट बैठक में डीए बढ़ोतरी पर मुहर लगने के आसार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 मार्च 2023 को होने वाली कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी ( DA Hike 2023 ) पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो 31 मार्च से कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन और पेंशनभोगियों को बढ़ी हुई पेंशन मिल सकती है। इतना ही नहीं जनवरी और फरवरी माह का पैसा DA ( Dearness Allowance Hike ) बकाया सहित खाते में आ जाएगा।

केंद्रीय कर्मचारियों को होली से पहले मिलेगा महंगाई भत्ते का तोहफा!

दरअसल केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता ( Dearness Allowance Hike ) हर छह माह में समीक्षा होती है। एआईसीपीआई के आंकड़ों के आधार पर महंगाई भत्ता साल में दो बार बढ़ाया जाता है। एक बढ़ोतरी जनवरी में और दूसरी जुलाई में होती है। हर साल की तरह साल 2023 में भी केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी ( DA Hike 2023 ) होगी।

7th Pay DA News 2023

जनवरी 2023 के लिए महंगाई भत्ता ( Dearness Allowance Hike ) आमतौर पर होली से पहले घोषित किया जाता है। अभी तक के महंगाई के आंकड़ों को देखकर लगता है कि अगले साल भी केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 3% की बढ़ोतरी ( DA Hike 2023 ) हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों की लागत मौजूदा 38% से बढ़कर 41% हो जाएगी।

एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ होगा

गौरतलब है। कि केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में की गई बढ़ोतरी ( DA Hike 2023 ) से देश के करीब 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। सरकार ने साल की शुरुआत में डीए में 3% की बढ़ोतरी की थी। जिसके बाद महंगाई भत्ता ( Dearness Allowance Hike ) 38% हो गया था। फिर डीए में 3% की बढ़ोतरी से महंगाई भत्ता बढ़कर 41% हो जाएगा।

महंगाई भत्ता साल में दो बार संशोधित होता है : 7th Pay DA News 2023

दरअसल केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता ( DA Hike 2023 ) साल में दो बार रिवाइज किया जाता है। पहला जनवरी से जून तक दिया जाता है, जबकि दूसरा जुलाई से दिसंबर तक दिया जाता है। आपको बता दें कि AICPI इंडेक्स केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता ( Dearness Allowance Hike ) तय करने में अहम भूमिका निभाता है।