Movie prime

Har Ghar Tiranga Certificate 2022 | हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट यहां घर बैठे डाउनलोड करें

 
Har Ghar Tiranga Certificate 2022 | हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट यहां घर बैठे डाउनलोड करें

Har Ghar Tiranga Certificate 2022 : हर घर तिरंगा अभियान भारत सरकार द्वारा संपूर्ण भारत वासियों के साथ Azadi ka Amrit Mahotsav मनाने के लिए प्रारंभ किया है। हमारे देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है।

जिसके माध्यम से सभी भारतीय नागरिक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के साथ सेल्फी लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डीपी डाल सकते हैं। अगर आप भी हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से Har Ghar Tiranga Registration किया है तो Har Ghar Tiranga Certificate नीचे दिए गए तरीका को पालन करके डाउनलोड कर सकते हैं।

हर घर तिरंगा अभियान रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 22 जुलाई से प्रारंभ हो चुका है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराना है एवं उसके साथ एक सेल्फी लेकर उस फोटो को harghartiranga.com या अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड करना है। उसके बाद Har Ghar Tiranga Certificate Online Download कर सकते हैं।

हर घर तिरंगा अभियान सर्टिफिकेट 2022 विवरण

विभाग का नाम संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार

सरकार का नाम भारत सरकार

अभियान का नाम हर घर तिरंगा अभियान

त्यौहार का नाम आजादी का अमृत महोत्सव

राष्ट्रीय ध्वज का नाम तिरंगा

झंडा फहराने की तिथि 13 - 15 अगस्त 2022

वर्षगांठ 75वीं

अभियान स्तर राष्ट्रीय स्तर

श्रेणी सरकारी अभियान

डाउनलोड प्रक्रिया ऑनलाइन

ऑफिशियल वेबसाइट amritmahotsav.ni

हर घर तिरंगा अभियान रजिस्ट्रेशन लिंक

आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान के रजिस्ट्रेशन करने के लिए इच्छुक भारतीय नागरिक harghartiranga.com पर अपनी तिरंगा झंडा के साथ फोटो अपलोड करें। अपलोड करने के पश्चात आपके फोटो तस्वीर पोर्टल पर दिखने लगेगी। आपको बता दें कि हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से अब तक पूरे भारत देश में 1.3 करोड़ से अधिक झंडे लगाए जा चुके हैं। अब तक पोर्टल पर तिरंगे के साथ 33 लाख से अधिक भारतीयों ने अपनी सेल्फी अपलोड की है। अगर अभी तक आपने Har Ghar Tiranga Registration नहीं किया है तो फटाफट रजिस्ट्रेशन कर लेवे।

हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट डाउनलोड कैसे करें?

हर घर तिरंगा प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट harghartiranga.com विजिट का हर घर तिरंगा अभियान सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। हर घर तिरंगा अभियान प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर अपना प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:-

★ नाम एवं मोबाइल नंबर दर्ज कर प्रोफाइल फोटो सेट करें।

★ उसके बाद अपने मोबाइल का लोकेशन सर्विस चालू रखें।

★ उसके बाद NEXT बटन को क्लिक करें।

★ अब आपके सामने एक मैप खुल जाएगा और आप की लोकेशन ट्रेस हो जाएगी।

★ अब Pin a Flag बटन पर क्लिक करें।

★ इस तरह से आपने अपना तिरंगा झंडा अपनी लोकेशन पर पिन कर दिया है।

★ अब आप अपना हर घर तिरंगा प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।