Movie prime

Haryana IPS Transfer: हरियाणा सरकार ने 12 आईपीएस अधिकारियों के किए तबादले, शिबास कविराज को मिली ये जिम्मेदारी

 
Haryana IPS Transfer

चंडीगढ़। हरियाणा ( IPS Transfer in Haryana ) सरकार ने शुक्रवार रात को 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर गए सीनियर आईपीएस अधिकारी शिबास कविराज अपने हरियाणा ( IPS Transfer in Haryana ) कैडर में वापस लौट आए हैं और प्रदेश सरकार ने उन्हें अंबाला रेंज का IG नियुक्त किया है।

हरियाणा ( IPS Transfer in Haryana ) राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के एडीजीपी श्रीकांत जाधव को प्रदेश सरकार ने हिसार रेंज का एडीजीपी नियुक्त किया है। रोहतक रेंज की एडीजीपी ममता सिंह को एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर मुख्यालय नियुक्त किया गया है। IG आधुनिकीकरण अमिताभ सिंह ढिल्लों को IG हरियाणा ( IPS Transfer in Haryana ) राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का नियुक्त किया गया है।

IG प्रशासन संजय कुमार को पंचकूला का बनाया गया कमिश्नर

IG प्रशासन संजय कुमार को IG प्रशासन और IG कानून एवं व्यवस्था तथा पंचकूला का पुलिस कमिश्नर लगाया गया है। IG सीएम फ्लाइंग राजेंद्र कुमार को IG सीएम फ्लाइंग के साथ IG इंफोर्समेंट विंग नियुक्त किया गया है।

IG एचएपी मधुबन वाई पूरण कुमार को सरकार ने IG होमगार्ड नियुक्त किया है। हिसार रेंज के IG राकेश कुमार को रोहतक रेंज का नया IG नियुक्त किया गया है।

यहां देखें लिस्ट:- ( Haryana IPS Transfer List )

करनाल रेंज के IG सत्येंद्र कुमार गुप्ता को करनाल रेंज के IG के साथ IG स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो लगाया गया है। पदोन्नति प्राप्त 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी कुलविंदर सिंह को प्रदेश सरकार ने IG सीआईडी हेड क्वार्टर नियुक्त किया है।

DIG एंटी करप्शन ब्यूरो अरुण कुमार को DIG एचपीए मधुबन लगाया गया है। DIG एंटी करप्शन ब्यूरो अशोक कुमार को DIG स्टेट क्राइम ब्यूरो मुख्यालय नियुक्त किया गया है।