Movie prime

INLD ने इन 22 जिलों में शहरी-कार्यकारी अध्यक्षों की करी नियुक्ति, जारी की जिला प्रधानों की लिस्ट: इन नेताओं को मिली कमान

 
INLD ने इन 22 जिलों में शहरी-कार्यकारी अध्यक्षों की करी नियुक्ति, जारी की जिला प्रधानों की लिस्ट: इन नेताओं को मिली कमान

इनेलो सुप्रीमो एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श उपरांत इनेलो पार्टी के संगठन का विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष और शहरी अध्यक्ष के पदों पर नई नियुक्तियां की

इनेलो ने इस बार जिला स्तरीय संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए जिला अध्यक्ष के साथ-साथ शहरी जिला अध्यक्ष और कार्यकारी जिला अध्यक्ष भी किए नियुक्त, सूची की जारी

चंडीगढ़, 21 अक्तूबर। इनेलो सुप्रीमो एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श उपरांत इनेलो पार्टी के संगठन का विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष और शहरी अध्यक्ष के पदों पर नई नियुक्तियां की। शनिवार को इनेलो ने सभी 22 जिलों के  नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की।


इनेलो ने इस बार जिला स्तरीय संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए जिला अध्यक्ष के साथ-साथ शहरी जिला अध्यक्ष और कार्यकारी जिला अध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं। पंचकूला जिला का सतिंद्र टोनी को अध्यक्ष एवं मनोज अग्रवाल को शहरी अध्यक्ष, अंबाला जिला का शीशपाल जंधेड़ी को अध्यक्ष एवं पूर्ण प्रकाश सैनी को शहरी अध्यक्ष, कुरूक्षेत्र जिला का बूटा सिंह लूखी को अध्यक्ष एवं सुरेश नैन को कार्यकारी अध्यक्ष, कैथल जिला का राजपाल माजरा को अध्यक्ष, ईश्वर मेहला को कार्यकारी अध्यक्ष एवं सतीश गर्ग को शहरी अध्यक्ष, जींद जिला का रामफल कुंडू को अध्यक्ष एवं सुदेश चौपड़ा को शहरी अध्यक्ष, सिरसा जिला का कश्मीर सिंह करीवाला को अध्यक्ष एवं धर्मवीर नैन को कार्यकारी अध्यक्ष, फतेहाबाद जिला का बलविंद्र सिंह कैरों को अध्यक्ष, हरि सिंह डांगरा को कार्यकारी अध्यक्ष एवं हरबंश खन्ना को शहरी अध्यक्ष, भिवानी जिला का पूर्व विधायक ओम प्रकाश गोरा को अध्यक्ष, हिसार जिला का सतबीर सिसाय को अध्यक्ष एवं विजय जैन को शहरी अध्यक्ष, महेंद्रगढ़ जिला का सुरेंद्र कुमार कौशिक को अध्यक्ष एवं छोटेलाल को कार्यकारी अध्यक्ष, गुरूग्राम जिला का रोहताश खटाना को अध्यक्ष, फरीदाबाद जिला का देवेंद्र चौहान को अध्यक्ष एवं देवेेंद्र तेवतीया को कार्यकारी अध्यक्ष, रोहतक जिला का सतीश राठी को अध्यक्ष, नफे सिंह लाहली को कार्यकारी अध्यक्ष एवं अमरजीत निटू को शहरी अध्यक्ष, झज्जर जिला का जय भगवान ढीगल को अध्यक्ष, रामनिवास सैनी को कार्यकारी अध्यक्ष, सोनीपत जिला का एडवोकेट कृष्ण मलिक को अध्यक्ष, अशोक कौशिक को कार्यकारी अध्यक्ष एवं राकेश जैन को शहरी अध्यक्ष, पानीपत जिला का हेमराज जागलान को अध्यक्ष, डा. राजपाल तुरण को कार्यकारी अध्यक्ष एवं कपिल बुद्धीराजा को शहरी अध्यक्ष, करनाल जिला का यशवीर राणा को अध्यक्ष, सुरजीत संधु को कार्यकारी अध्यक्ष एवं विरेंद्र पहल को शहरी अध्यक्ष, यमुनानगर जिला का रोशनलाल को अध्यक्ष एवं राजेंद्र बजाज को कार्यकारी अध्यक्ष, मेवात जिला का सुबान खान को अध्यक्ष, हाजी सोराब को कार्यकारी अध्यक्ष एवं हरीश मलिक को शहरी अध्यक्ष, पलवल जिला का अजीत सिंह बॉबी को अध्यक्ष एवं सतपाल देशवाल को कार्यकारी अध्यक्ष, रेवाड़ी जिला का राजपाल यादव को अध्यक्ष, संपतराम ढहीनवाल को कार्यकारी अध्यक्ष एवं सुभाष गर्ग को शहरी अध्यक्ष, दादरी जिला का विजय पंचगामा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।