आइडियाथॉन हरियाणा' के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, विजेताओं को दिए जाएंगे हजारों के नकद पुरस्कार
Oct 26, 2023, 12:25 IST

हरियाणा कौशल विकास मिशन द्वारा आयोजित किये जा रहे 'आइडियाथॉन हरियाणा' के लिए 5 नवंबर, 2023 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा। 'आइडियाथॉन हरियाणा' के लिए 20 अक्टूबर से आधिकारिक पोर्टल: http://ideathonharana.in/ पर रजिस्ट्रेशन आरम्भ हो चुका है और यह 5 नवंबर, 2023 तक खुला रहेगा।
विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे
पुरस्कार वितरण में प्रत्येक जोन के लिए स्वर्ण, रजत और कांस्य पुरस्कार के रूप में क्रमशः 31,000 रुपये, 21,000 रुपये और 11,000 रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। आइडियाथॉन हरियाणा में पंजीकरण के बारे विस्तृत जानकारी उक्त पोर्टल पर भी उपलब्ध है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि युवाओं को रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समझाने के लिए पोर्टल पर कुछ वीडियो भी अपलोड किए गए हैं।