Movie prime

राजस्थान: समर्थन मूल्य पर खरीद, इन फसलों की खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी

 
राजस्थान: समर्थन मूल्य पर खरीद, इन फसलों की खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी

राजस्थान: समर्थन मूल्य पर खरीद

मूंग, उड़द, सोयाबीन एवं मूंगफली के लिए ऑनलाइन पंजीयन जारी, राजफैड 1 नवम्बर से मूंग, उड़द, सोयाबीन की करेगा खरीद, 18 नवम्बर से मूंगफली की करेगा खरीद, केवीएसएस एवं जीएसएस पर बनाए 873 क्रय केन्द्र, सहकारिता विभाग की प्रमुख सचिव श्रेया गुहा ने दी जानकारी!

• किसान के पंजीकरण के लिए जन आधार में कम से एक सदस्य का मोबाइल नंबर जरुरी है|
• किसान गेहूँ विक्रय हेतु दिनांक 15.03.2023 से 25.06.2023 तक प्रातः 07 बजे से सांय 07 बजे तक पंजीयन करवा सकेंगें।
• हेल्पलाइन Email ID rajasthanmsp[at]gmail[dot]com से संपर्क करे|
• पंजीकरण के 7 से 10 दिनों में उपज को बेचने हेतु पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS (संदेश) प्राप्त नहीं होने की दशा में सम्बंधित क्रय केंद्र पर संपर्क करें अथवा स्वयं के पंजीकरण संख्या/ जन आधार से विभाग की वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त करें|
• किसान अपनी उपज बेचने हेतु पहचान पत्र की प्रति , नवीनतम मूल गिरदावरी, अनुबंध/किरायानामा/लीज की प्रति (किराये/लीज की भूमि/ बटाईदारी/ अनुबंध भूमि होने की दशा में) खरीद केंद्र पर साथ लायें |
• खरीद केंद्र पर प्रस्तुत गिरदावरी के विवरण का ऑनलाइन पंजीकरण के समय दिए गए विवरण से मिलान होने पर ही खरीद की जायेगी|
• फसल की खरीद का भुगतान किसान पंजीकरण के समय दिये गए बैंक खाते में ही किया जायेगा|