Movie prime

सिरसा: मकान के अंदर अफीम की खेती करने वाला गिरफ्तार, 10 किलो 400 ग्राम अफीम के पोधे बरामद, दर्ज की FIR

 
Ellenabad Police Station

सिरसा जिले के गांव दया सिंह थेहड़ में मकान के अंदर अफीम की खेती करने वाले व्यक्ति को Police ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। Police ने मकान की चारदीवारी में बिजी गई अफीम के पौधों को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ Ellenabad Police Station में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। 

जानकारी के अनुसार Ellenabad Police रविवार को गांव तलवाड़ा बस स्टैंड पर मौजूद थी। इसी दौरान Police को सूचना मिली कि रघुबीर उर्फ वीर सिंह निवासी दया सिंह थेहड़ ने अपने मकान की चारदीवारी में अफीम के पौधे लगा रखे हैं। 

सूचना के आधार पर Police ने तुरंत मकान में छापेमारी की। मकान में एक व्यक्ति दिखाई दिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रघुबीर सिंह उर्फ वीर सिंह बताया। इसके बाद Police ने उसे नोटिस देकर मकान की तलाशी ली तो मकान की चारदीवारी में अफीम के पौधे उगे दिखाई दिए। 

Police ने रघुबीर सिंह ने अफीम की खेती करने का लाइसेंस मांगा, जो वह प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद Police ने अफीम के पौधों को उखाड़कर उसका वजन किया तो वजन 40 किलो 400 ग्राम निकला। 

इसके बाद Police ने आरोपी रघुबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी सतीश कुमार का कहना है कि आरोपी रघुबीर को कोर्ट में पेश कर Police रिमांड हासिल किया जाएगा।