Movie prime

Success Story: चली गई थी सुनने की क्षमता, फिर भी नहीं मानी हार और पहले प्रयास में IAS बनी सौम्या शर्मा

IAS Success Story: सौम्य शर्मा ( IAS Soumya Sharma ) की सुनने की क्षमता चली गई थी, लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपने पहले प्रयास में ही वह सिविल सेवा पास कर IAS Officer बन गई। इस लेख के माध्यम से हम सौम्या ( IAS Soumya ) शर्मा की UPSC यात्रा के बारे में जानेंगे।
 
IAS Soumya Sharma

IAS Success Story: संघ लोक सेवा आयोग ( UPSC ) की ओर से आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा देश की प्रतिष्ठित सेवाओं में शामिल है। यही वजह है कि अधिकांश युवाओं का सपना होता है कि वह इस सेवा को पास कर देश के सर्वोच्च प्रशासनिक पदों पर बैठकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की कमान संभाले। हालांकि, केवल कुछ ही युवाओं का यह सपना हकीकत में बदलता है। क्योंकि, इस परीक्षा को पास करना आसान नहीं होता  है। ऐसे में युवा कई वर्षों तक इस परीक्षा की तैयारी करते हैं और मेहनत और किस्मत दोनों को आजमाते हैं। आज हम आपको दिल्ली की रहने वाली सौम्या ( IAS Soumya ) शर्मा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने पहले प्रयास में ही सिविल सेवा को पास कर IAS Officer बनने का सपना पूरा किया। 

सौम्या ( IAS Soumya ) का परिचय

सौम्या ( IAS Soumya ) मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पश्चिम विहार स्थित दून पब्लिक स्कूल के पूरी की। इसके बाद उन्होंने कानून की पढ़ाई के लिए राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय ( NLU ) में दाखिला लिया। 

11वीं कक्षा में पढ़ते हुए चली गई थी सुनने की क्षमता

सौम्या ( IAS Soumya ) जब 11वीं कक्षा में पढ़ रही थी, तब उनकी सुनने की क्षमता चली गई थी। इससे परिवार में बेटी को लेकर चिंता बढ़ी, लेकिन सौम्या ( IAS Soumya ) ने इससे निराश होने के बजाय आगे बढ़ने की ठानी और उन्होंने हियरिंग मशीन के माध्यम से सुनने की समस्या का समाधान किया और पढ़ाई जारी रखी।

IAS बनने का लिया निर्णय

सौम्या ( IAS Soumya ) जब वकालत की पढ़ाई कर रही थी, तब उन्होंने सिविल सेवा में जाने का निर्णय लिया। इसके लिए उन्होंने वकालत की पढ़ाई पूरी होते ही सिविल सेवा परीक्षा देने का मन बना लिया था। 

प्रतिदिन छह से आठ घंटे की पढ़ाई

सौम्या ( IAS Soumya ) ने सिविल सेवा के लिए 10 से 15 घंटे पढ़ने के बजाय एक निर्धारित टाइम टेबल बनाकर प्रतिदिन छह से आठ घंटे पढ़ाई की। इस दौरान उन्होंने करंट अफेयर्स के लिए एक राष्ट्रीय अखबार और ऑनलाइन स्त्रोत, एनसीईआरटी पुस्तकों के अलावा कुछ विषयों की पारंपरिक पुस्तकों का सहारा लिया। चूंकि, सौम्या ( IAS Soumya ) ने वकालत की पढ़ाई की थी, ऐसे में उन्होंने वैकल्पिक विषय के तौर पर लॉ को ही चुना।

पहले प्रयास में ही हासिल की 9वीं रैंक 

सौम्या ( IAS Soumya ) शर्मा ने जब अपना पहला प्रयास दिया, तो वह प्रीलिम्स और मेंस की परीक्षा को पास करते हुए इंटरव्यू तक पहुंच गई। इंटरव्यू में बेहतर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 9वीं रैंक हासिल की और IAS Officer बन गईं। 

सीसैट को न करें नजरअंदाज

मीडिया को दिए अपने एक साक्षात्कार में सौम्या ( IAS Soumya ) ने बताया कि UPSC अभ्यर्थी सीसैट के पेपर को हल्के में न लें, बल्कि इसकी भी तैयारी करें। क्योंकि, इसकी तैयारी भी बहुत जरूरी है। वहीं, वैकल्पिक विषय का सोच-समझकर चुनाव करें। क्योंकि, इसका मेंस परीक्षा में अधिक महत्व होता है।