Movie prime

किसानों तक ज्ञान के साथ तकनीक पहुंचना जरूरी: आरजी अग्रवाल

 
किसानों तक ज्ञान के साथ तकनीक पहुंचना जरूरी: आरजी अग्रवाल

सिरसा: हरियाणा में आयोजित एक कृषि मेले में नकली कृषि इनपुट उत्पादों के बारे में चेताते हुए धानुका एग्रीटेक लिमिटेड के चेयरमैन आर जी अग्रवाल ने सतत कृषि और खाद्य सुरक्षा के लिए असली उत्पादों को अति महत्त्वपूर्ण बताया। उन्होंने किसान समाज की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए बीज, उर्वरक, कीटनाशक, जैव-कीटनाशक और जैव-उर्वरकों सहित सभी नकली कृषि इनपुट उत्पादों के खिलाफ साथ मिलकर जागरूकता उत्पन्न और ठोस कदम उठाने का आह्वान किया।

उन्होंने कपास की खेती को बर्बाद करने वाली गुलाबी इल्ली जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए अत्याधुनिक तकनीक पर बल देते हुए ड्रोन तकनीक के इस्तेमाल को समय की जरूरत बताई। इससे किसानों की आय में इजाफा होगा।

उन्होंने गुलाबी इल्ली (पिंक बॉलवर्म) के नियंत्रण के लिए सही छिड़काव तकनीक के बारे में विस्तार से बताया और खेती की लागत कम करने के लिए उसे अपनाने के लिए कहा।

किसानों की आय दुगुनी करने और देश को 2047 तक दुनिया की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए अग्रवाल ने बताया कि किसानों को नई तकनीक व नित नए प्रयोगों से रूबरू कराना होगा। उन्होंने कहा कि देश को आर्थिक रफ्तार देने के लिए किसानों को नई टेक्नोलॉजी से अवगत कराना होगा। साथ ही, सरकार को भी इस दिशा में तेज गति से काम करना होगा। उन्होंने कृषि नवाचार और सरकार की पहल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार को बदलते हुए परिवेश में किसानों के तकनीकी ज्ञान को बढ़ाने पर बल देना चाहिए।