Movie prime

हरियाणा की Vinesh Phogat ने रच दिया इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता पदक

 
हरियाणा की Vinesh Phogat ने रच दिया इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता पदक

Delhi: हरियाणा के खिलाड़ी खेलों के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। अब तक कई खिलाड़ी खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं। वहीं अब हरियाणा की एक और महिला पहलवान ने कमाल कर दिखाया है।

बेलग्रेड में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है और इसी प्रतियोगिता में इस महिला पहलवान ने पदक हासिल किया है। इस महिला पहलवान का नाम विनेश फोगाट है जो हरियाणा के भिवानी की रहने वाली हैं। विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में विनेश ने कांस्य पदक हासिल किया है।

वहीं विनेश ने अपनी मेहनत से एक खास इतिहास भी रच दिया है जिसके बाद आज हर कोई विनेश पर गर्व कर रहा है। पूरा गाँव उनकी सफलता से खुश है और उन्हें बधाई भी दे रहा है। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से

विनेश ने कड़ी मेहनत से कर दिखाया कमाल

हाल ही में हरियाणा की विनेश ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया है। विश्व चैंपियनशिप में ये उनका दूसरा पदक है क्योंकि इससे पहले विनेश नूर सुल्तान विश्व चैंपियनशिप में कांस्य हासिल कर चुकी है।

विनेश दो वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन चुकी है। विनेश ने 53 किग्रा फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता में ही इस पदक को हासिल किया है।

वहीं कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में गोल्ड हासिल करने वाली भी विनेश पहली भारतीय महिला बन चुकी हैं। इसके लिए विनेश ने भी कड़ी मेहनत की है जिसके बाद ही उन्हें ये सफलता मिल पाई है। आज पूरा गाँव विनेश की सफलता पर गर्व कर रहा है।

कई महिलाओं के लिए भी विनेश प्रेरणा बन चुकी हैं। इससे पहले भी हासिल कर चुकी हैं कई उपलब्धियां विनेश राष्ट्रमंडल खेलों में तीन गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुकी हैं। विनेश ने दो पार एशियन खेलों में भी पदक को हासिल किया है। एशियाई चैंपियनशिप में भी विनेश ने सात पदक हासिल किए हैं। 2013 में युवा कुश्ती चैंपियनशिप में भी विनेश ने पदक जीता है।