Movie prime

Tata के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की कार एक्सीडेंट में मौत से बिजनस जगत में मातम, PM मोदी ने ट्वीट कर कही बड़ी बात

 
Tata के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की कार एक्सीडेंट में मौत से बिजनस जगत में मातम, PM मोदी ने ट्वीट कर कही बड़ी बात

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन हो गया है। रविवार को साइरस मिस्त्री अहमदबाद से मुंबई लौट रहे थे तभी पालघर में उनकी कार के डिवाइडर से टकरा जाने के बाद उनकी मौत हो गई है। कार में कुल चार लोग मौजूद थे जिसमें से लोगों की मौते पर ही मौत हो गई है और दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। व्यापार जगत में साइरस मिस्त्री बड़ा नाम था। साइरस मिस्त्री के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समते कई नेताओं ने शोक जताया है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, साइरस मिस्त्री का असामयिक निधन स्तब्ध करने वाला है। वह एक होनहार बिजनेस लीडर थे जो भारत की आर्थिक शक्ति में विश्वास करते थे। उनका निधन कॉमर्स और इंडस्ट्री जगत के लिए एक बड़ी क्षति हैं। उनके परिवार और मित्रों के लिए संवेदानाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।'

वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, टाटा संस के पूर्व प्रमुख साइरस मिस्त्री के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। वह न केवल एक सफल उद्यमी थे, बल्कि उद्योग में एक युवा, उज्जवल और दूरदर्शी व्यक्तित्व के रूप में भी देखे जाते थे। यह एक बहुत बड़ी क्षति है। मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।

इसी साल 28 जून को उनके पिता और बड़े उद्योगपति पालोनजी मिस्त्री का निधन हो गया था। सायरस टाटा ग्रुप के छठे चेयरमैन थे। कुछ विवादों के चलते चार साल के अंदर ही उन्हें चेयरमैन पद से हटा दिया गया था। इसके बाद खुद रतन टाटा ने अंतरिम चेयरमैन का पद संभाला था। बाद में 2017 में एन चंद्रशेखरन को यह पद दिया गया।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी साइरस मिस्त्री के निधन परर गहरा दुख व्यक्त किया है। फडणवीस ने कहा कि यह हैरान करने वाला है और गहरा दुख दिया है। डीजीपी से बात की और विस्तृत जांच के निर्देश दिया हूं।