Kuldeep Bishnoi Meet Amit Shah : हरियाणा कांग्रेस के विधायक कुलदीप बिश्नोई ने अमित शाह से की मुलाकात, ट्वीट कर लिखी ये बड़ी बात
Kuldeep Bishnoi Meet Amit Shah : हरियाणा में आदमपुर विधानसभा से कांग्रेस के विधायक कुलदीप बिश्नोई ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्वीटर अकाउंट पर दी है। इस दौरान उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहें।
आपको बता दें कि राज्यसभा चुनाव में कुलदीप बिश्नोई ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी कार्तिकेय को वोट दिया था। इससे पहले वो कांग्रेस से नाराज चल रहे थे। हालांकि राज्यसभा चुनाव के बाद पार्टी ने कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ एक्शन भी लिया था।
अब कुलदीप बिश्नोई ने अमित शाह से मुलाकात की है जिसके बाद उन्होंने ट्वीट किया है जिसमें लिखा है-
"श्री @amitshah जी से मिलना एक वास्तविक सम्मान और खुशी की बात थी। एक सच्चे राजनेता, मैंने उनके साथ बातचीत में उनकी आभा और करिश्मा को महसूस किया। भारत के लिए उनका दृष्टिकोण विस्मयकारी है। "
“अपनी जुबान के लिए सरे-राह हो जाना,
बहुत कठिन है, अमित शाह हो जाना...”
श्री @amitshah जी से मिलना एक वास्तविक सम्मान और खुशी की बात थी। एक सच्चे राजनेता, मैंने उनके साथ बातचीत में उनकी आभा और करिश्मा को महसूस किया। भारत के लिए उनका दृष्टिकोण विस्मयकारी है।
— Kuldeep Bishnoi (@bishnoikuldeep) July 10, 2022
“अपनी जुबान के लिए सरे-राह हो जाना,
बहुत कठिन है, अमित शाह हो जाना...” pic.twitter.com/Z5jS6e7xp5