Movie prime

IPL 2022 के पहले ही मैच में मुंबई इंडियंस को लगा दोहरा झटका, कप्तान रोहित शर्मा पर लगा लाखों रुपयों का जुर्माना

 
IPL 2022 के पहले ही मैच में मुंबई इंडियंस को लगा दोहरा झटका, कप्तान रोहित शर्मा पर लगा लाखों रुपयों का जुर्माना

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL में मुंबई इंडियंस की बहुत ही खराब शुरुआत हुई है। मुंबई इंडियंस को अपने पहले आईपीएल मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार मिली और इसके बाद मुंबई की टीम पर दोहरी मार पड़ी। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर लाखों रुपयों का जुर्माना भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई और इंडियन प्रीमियर लीग के आयोजकों ने ठोका है।

दरअसल, मुंबई इंडियंस पर 27 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने आईपीएल 2022 पहले मैच के दौरान धीमी ओवर गति (Slow Over Rate) बनाए रखने के बाद जुर्माना लगाया गया है। चूंकि यह न्यूनतम ओवर रेट अपराधों से संबंधित ऐसे में आईपीएल की आचार संहिता के तहत मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

मुंबई इंडियंस टीम का सीजन का ये पहला अपराध है। अगर कप्तान रोहित शर्मा आगे ये गलती करते हैं तो फिर इस जुर्माने को बढ़ाया जा सकता है और लगातार ऐसा होने पर रोहित शर्मा पर एक मैच का बैन भी लग सकता है। हालांकि, रोहित शर्मा ने इस अपराध को स्वीकार कर लिया है। ऐसे में इस मामले में आगे कोई सुनवाई नहीं होगी। मुंबई को इस मैच में 4 विकेट से करारी हार मिली थी।