Movie prime

इस खिलाड़ी का अब IPL करियर भी हो सकता है खत्म! टीम इंडिया से पत्ता कटने के बाद भी नहीं सुधरा- IPL 2022

 
इस खिलाड़ी का अब IPL करियर भी हो सकता है खत्म! टीम इंडिया से पत्ता कटने के बाद भी नहीं सुधरा- IPL 2022

नई दिल्ली: भारत का एक खिलाड़ी ऐसा है, जिसका करियर मुश्किल में फंसा हुआ है। टीम इंडिया से पत्ता कटने के बाद अब इस खिलाड़ी का IPL करियर भी खत्म होता नजर आ रहा है। कई बार मौके मिलने के बाद भी ये खिलाड़ी अपनी पिछली गलतियों से सबक नहीं ले रहा है। पहले सेलेक्टर्स ने इस खिलाड़ी को भारतीय क्रिकेट टीम से खराब प्रदर्शन की वजह से बाहर किया था और अब IPL से भी इस खिलाड़ी की छुट्टी हो सकती है।

खत्म हो सकता है इस खिलाड़ी का IPL करियर!

टीम इंडिया के खिलाड़ी मनीष पांडे काफी वक्त से खराब फॉर्म में चल रहे हैं। कई बार उन्हें मौके दिए गए हैं, लेकिन वो हर बार फ्लॉप साबित हुए। सेलेक्टर्स पहले ही मनीष पांडे का भारतीय क्रिकेट टीम से पत्ता काट चुके हैं और अब उनकी आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स भी जल्द ही उनकी छुट्टी कर सकती है।

आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के पहले ही मैच में उसके मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज मनीष पांडे ने बेहद घटिया प्रदर्शन किया था। मनीष पांडे ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस मैच में 5 गेंदों में सिर्फ 6 रन ही बनाए। इससे पहले मनीष पांडे सनराइजर्स हैदराबाद के लिए IPL खेलते थे, जिसके बाद उन्हें इस टीम ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

लखनऊ सुपरजायंट्स ने खरीदकर की बड़ी गलती!

मनीष पांडे को IPL 2022 के लिए लखनऊ सुपरजायंट्स ने 4.6 करोड़ रुपये में खरीदकर बड़ी गलती की है। मनीष पांडे को अपनी टीम में शामिल करना लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए बड़ा रिस्क साबित हो सकता है। मनीष पांडे को इस बार मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने ठुकरा दिया था, क्योंकि पिछले सीजन मनीष पांडे ने अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया।

उनके प्रदर्शन में निरंतर गिरावट आई। मनीष पांडे SRH के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। उन्होंने एक भी मैच जिताऊ पारी नहीं खेली थी। पिछले कुछ सीजन में वो रनों के लिए जूझते दिखाई दिए। उनके खराब प्रदर्शन को देखते हुए SRH उन्हें रिटेन नहीं किया था। मनीष पांडे ने टीम इंडिया (Team India) के लिए अब तक 39 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं,

उन्होंने की 44.31 औसत और 126.15 की स्ट्राइक रेट से 709 रन बनाए। मनीष पांडे कभी कंसिसेटेंट नहीं रहे और यही वजह है कि उनका टीम इंडिया (Team India) में आना और जाना लगा रहा। अब लगता नहीं कि वो कभी वापसी कर पाएंगे। आईपीएल 2022 में भी मनीष पांडे लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम के लिए कमजोर कड़ी साबित हो रहे हैं।

लखनऊ सुपरजायंट्स को भारी नुकसान

मनीष पांडे की फ्लॉप बल्लेबाजी के कारण लखनऊ सुपरजायंट्स का पूरा मिडिल ऑर्डर तहस-नहस हो गया था। इस वजह से लखनऊ सुपरजायंट्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ IPL मैच में भारी नुकसान उठाना पड़ा था। इस खिलाड़ी को एक वक्त पर टीम इंडिया का भविष्य माना जाता था, लेकिन इनका बल्ला ज्यादातर शांत रहा।

मनीष पांडे ने टीम इंडिया के लिए शानदार डेब्यू किया था। उन्होंने साल 2015 में जिंबाब्वे के खिलाफ 86 गेंदों पर 71 रन बनाए थे। इसके बाद अगले ही साल उन्होंने सिडनी में 81 गेंदों पर 104 रन बनाए और टीम की जीत पक्की की। लेकिन इसके बाद वो टीम इंडिया से लगातार अंदर बाहर होते रहे। इंजरी ने भी उनसे कई बड़े मौके छीने। शानदार शुरुआत को वो बड़े करियर में तब्दील नहीं कर सके।

IPL में शतक लगाने वाले पहले भारतीय

पहले कोलकाता नाइट राइडर्स और फिर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ढेरों रन बनाने वाले मनीष पांडे ने अपने आईपीएल करियर की शुरूआत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ की थी। 2009 में वह आईपीएल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने थे। उन्होंने डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 73 गेंदो में नाबाद 114 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और चार छक्के निकले थे। तब अनिल कुंबले आरसीबी के कप्तान थे।