Movie prime

ये कमजोर टीम ही बनेगी IPL 2022 की चैंपियन! इस दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी

 
ये कमजोर टीम ही बनेगी IPL 2022 की चैंपियन! इस दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी

नई दिल्ली: IPL दुनिया की सबसे ज्यादा देखे जाने वाली क्रिकेट लीग है। यहां खेलने पर क्रिकेटर्स को पैसा और शोहरत दोनों ही मिलती है। अब इसे लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने IPL की एक टीम को खिताब जीतने का प्रबल दावेदार बताया है।

KKR के खिलाफ मिली थी हार
CSK टीम को IPL 2022 के अपने पहले मैच में KKR के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में CSK की गेंदबाजी और बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। सिर्फ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ही आतिशी पारी खेली थी।

उन्होंने 38 गेंदों में 50 रन बनाए थे। CSK टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 131 रन बनाए थे। KKR के लिए उमेश यादव ने बहुत ही शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने मैच में दो विकेट हासिल किए थे। KKR के लिए अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए थे।

इस टीम को बताया खिताब का दावेदार
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और महान खिलाड़ी मैथ्यू हेडन ने कहा, 'CSK टीम KKR के खिलाफ अपने शुरुआती मैच में हार से निराश नहीं होगी। रवींद्र जडेजा की अगुवाई वाली टीम के लिए बहुत सारी अच्छी बातें थीं।

उनका टॉप ऑर्डर पहले मैच में चल नहीं पाया था, लेकिन उनके पास अपार अनुभव है। मुझे यकीन है कि वे अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे।' उन्होंने आगे कहा कि टूर्नामेंट के पहले मैच में CSK के घातक ऑलराउंडर मोईन अली नहीं खेल पाए थे और वह अगले मैच में चयन के लिए उपलब्ध होंगे।'

इस बार कमजोर है CSK टीम!
CSK टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चार बार IPL का खिताब जीता है। लेकिन IPL 2022 से पहले ही महेंद्र सिंह धोनी ने CSK टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। उसके बाद रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया गया था। जडेजा के पास कप्तानी का इतना अनुभव नहीं है। इस बार टीम की बल्लेबाजी भी कमजोर नजर आ रही है।

वहीं, उनके पास फॉफ डुप्लेसिस जैसा ओपनर नहीं है, जो उन्हें मैच जिता सके। IPL 2022 के पहले मैच में CSK को सुरेश रैना की कमी खली थी, जो आतिशी पारी खेल सके। शार्दुल ठाकुर भी दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बन गए हैं। ऐसे में कह सकते हैं कि इस बार CSK टीम संतुलित नजर नहीं आ रही है।