Movie prime

Mahindra की एक SUV के आगे फेल हुई Tata-MG की 4 कारें, ग्राहक जमकर खरीद रहे हैं

 
Mahindra XUV500 Sales

Mahindra XUV500 Sales : जहां Tata Nexon देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV है। मिड साइज एसयूवी का भी अलग क्रेज है। Hyundai Creta इस सेगमेंट में सबसे लोकप्रिय है. थोड़ी बड़ी एसयूवी के लिए, प्रतिस्पर्धा महिंद्रा, टाटा मोटर्स और एमजी मोटर्स के बीच है। हालांकि यहां दिलचस्प बात यह है कि अकेले महिंद्रा की एसयूवी ने टाटा और एमजी की चार कारों को पछाड़ दिया।

Mahindra XUV700 की सेगमेंट में जबरदस्त डिमांड है। पिछले 7 महीने के सेल्स ग्राफ पर नजर डालें तो इसकी सेल्स में थोड़ा उतार-चढ़ाव आया है। यह प्रति माह औसतन 5,000 यूनिट बेचता है। नवंबर में Tata Harrier, Safari और MG Hector, Hector Plus की कुल मिलाकर अकेले XUV 400 जितनी बिक्री नहीं हुई.

नवंबर 2022 में XUV700 की 5,701 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यह पिछले साल नवंबर में बेची गई 3,207 यूनिट्स से 77.77 फीसदी ज्यादा है। टाटा हैरियर+सफारी की कुल मिलाकर 3,556 इकाइयां बिकीं। इसी तरह MG Hector+ Hector Plus की कुल 1,773 यूनिट्स खरीदी गई हैं। दूसरे शब्दों में, सभी चार वाहनों की कुल बिक्री XUV700 से 372 यूनिट कम थी।

नवंबर में बिक्री पर कार मॉडल
महिंद्रा XUV700 5,701 यूनिट
टाटा सफारी + हैरियर 3,556 यूनिट
एमजी हेक्टर+ हेक्टर प्लस 1,773 यूनिट
Mahindra XUV700 में क्या है खास
Mahindra XUV700 की कीमत 13.45 लाख रुपये से शुरू होकर 24.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। यह 5 और 7 सीटर ऑप्शन में आती है। फीचर्स में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और बिल्ट-इन एलेक्सा कनेक्टिविटी शामिल हैं।

इसमें दो इंजन विकल्प मिलते हैं- 2-लीटर टर्बो पेट्रोल (200PS और 380Nm) और 2.2-लीटर डीजल इंजन (185PS और 450Nm)। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल या वैकल्पिक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जुड़े हैं। टॉप-स्पेक मॉडल भी ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) सिस्टम के साथ आता है।