Movie prime

'कच्चा बादाम' पर डांस कर रातोंरात स्टार बनीं Anjali Arora, इस शख्स को कर रही हैं डेट

 
Anjali Arora

कंगना रणौत के शो 'लॉकअप' फेम मॉडल, टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार Anjali Arora आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। Anjali Arora सोशल मीडिया का जाना-पहचाना नाम हैं। उनके वीडियो और तस्वीरें अक्सर इंटरनेट पर धूम मचाते हैं। Anjali Arora का जन्म 3 नवंबर 1999 को पंजाबी परिवार में हुआ। आज वह अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं। Anjali Arora कई हिंदी और पंजाबी म्यूजिक वीडियो में काम करके शोहरत हासिल कर चुकी हैं। इसके अलावा वह अपने लुक्स को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। आइए जानते हैं अजंलि के बारे में....

रिपोर्ट्स के मुताबिक अंजलि अरोड़ा अरोड़ा का जन्म दिल्ली में हुआ। इसके बाद उनकी प्राइमरी और सेकेंडरी एजुकेशन दिल्ली पब्लिक स्कूल से पूरी हुई। अंजलि अरोड़ा को शुरू से ही एक्टिंग और डांसिग का शौक रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने वर्ष 2007 में टिकटॉक पर वीडियो बनाकर अपने करियर की शुरुआत की।

वह अपने लिपसिंक वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो चुकी हैं। अंजलि अरोड़ा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डांसिंग और कॉमेडी वीडियो भी पोस्ट करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर अंजलि अरोड़ा 'कच्चा बादाम' गाने पर रील बनाने के बाद रातोंरात फेमस हो गईं। यह गाना मूल रूप से भुवन बदायकर ने गाया था, जिस पर अंजलि अरोड़ा ने डांस किया और छा गईं।

Anjali Arora का डांस काफी पसंद किया गया। सोशल मीडिया पर अच्छी पहचान बनाने वाली अंजलि अरोड़ा ने कंगना रणौत के रियलिटी शो 'लॉकअप' में भी हिस्सा लिया था। इसके बाद से अंजलि अरोड़ा की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है। Anjali Arora ने कई हिंदी और पंजाबी म्यूजिक वीडियो में सुच्चा यार, करण रंधावा, काका, अकाल, राहुल वैद्य जैसे बड़े सिंगर्स के साथ भी काम किया है। इसके अलावा वह कई टीवी सीरीज और शॉर्ट फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

Anjali Arora अपने नाम से एक यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं, जहां वह वीडियो व्लॉग के जरिए फैंस के साथ अपनी डेली लाइफ साझा करती नजर आती हैं। Anjali Arora एक MMS को लेकर भी चर्चा में रही थीं। इसके लिए उन्हें काफी ट्रोल किया। हालांकि, अपने कथित MMS को लेकर अंजलि अरोड़ा ने कहा था कि इसमें वह नहीं है। यह किसी की साजिश है, उन्हें बदनाम करने की। पर्सनल लाइफ की बात करें तो अंजलि अरोड़ा का नाम एक वक्त पर मुनव्वर फारुकी के साथ जुड़ा था। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दिनों अंजलि अरोड़ा डिजिटल क्रिएटर आकाश संसनलाल को डेट कर रही हैं।