Movie prime

तूफ़ानी फीचर्स के साथ JAWA की 42 Bobber हुई लॉन्च, धांसू लुक और दमदार इंजन के साथ कीमत भी देखे

 
Jawa 42 Bobber new bike update

JAWA 42 Bobber लॉन्च: तूफ़ानी फीचर्स के साथ JAWA की 42 Bobber हुई लॉन्च, धांसू लुक और दमदार इंजन के साथ कीमत भी देखे, जावा की नई बाइक 42 में 334cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जो अधिकतम 30.64hp की पावर और 32.64 न्यूटन मीटर का अधिकतम टॉर्क पैदा करने में सक्षम है।

जावा ने दमदार इंजन के साथ लॉन्च की नई 42 बॉबर

Jawa 42 Bobber new bike update

दमदार दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Java ने देश में अपनी नई मोटरसाइकिल 42 Bobber लॉन्च कर दी है। ढेर सारे फीचर्स के साथ इस बाइक को शानदार लुक दिया गया है। बाइक को अलग-अलग कीमतों के साथ कुल तीन रंगों में बाजार में उतारा गया है।

जानें जावा 42 बॉबर की कीमत के बारे में

Jawa 42 Bobber new bike update

मिस्टिक कॉपर कलर की एक्स-शोरूम कीमत 2.06 लाख रुपये, मून स्टोन व्हाइट कलर की 2.07 लाख रुपये और जैस्पर रेड कलर की 2.09 लाख रुपये है। बाइक में 334cc का इंजन है। इसमें 2-वे एडजस्टेबल सीट भी है। तो आइए जानते हैं क्या है इस नई बाइक की खासियत।

JAWA 42 Bobber का लुक कूल इंजन और 6 स्पीड मैनुअल गियर के साथ शानदार होगा

इस बाइक को नए रेट्रो रोडस्टर स्टाइल में आने वाली जावा 42 बाइक की तरह डिजाइन किया गया है। 42 बॉबर में एक लो-स्लंग बॉडी और सिंगल सीट लुक है जो जावा 42 की याद दिलाता है। दोनों का लुक और स्टाइल काफी एक जैसा है। नई बाइक में 334cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जो अधिकतम 30.64hp की पावर और 32.64 न्यूटन मीटर का अधिकतम टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। यही इंजन कंपनी के पेराक मॉडल में भी मिलता है। यह इंजन 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ दिया गया है।

देखें जावा 42 बॉबर का लुक और डिजाइन

Java 42 Bobber के पिछले हिस्से में लगेज के लिए छोटा रैक, बेहतर लुक वाली नई सीटें, हेडलाइट और इंस्ट्रूमेंटेशन दिए गए हैं। साथ ही इसमें बेहतर राइडिंग के लिए ABS कैलिब्रेशन में सुधार किया गया है। जावा 42 बॉबर में चारों तरफ एलईडी लाइटिंग के साथ एलसीडी डिस्प्ले है, जबकि इसके टेल-लैंप को पेराक से अलग डिजाइन किया गया है।