Movie prime

Ranbir Kapoor के घर जल्‍द आएगा नन्हा मेहमान! डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचने वाली हैं Alia Bhatt

 
Alia Bhatt pregnancy

नई दिल्‍ली। Alia Bhatt और Ranbir Kapoor जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं। फैमिली और फ्रेंड्स के अलावा फैंस भी उनके बेबी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में Alia Bhatt की गोद भराई की रस्में पूरी हुईं, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया (social media) पर खूब वायरल हुई थीं। कपल के परिवार वाले भी गुड न्यूज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब Alia Bhatt की डिलीवरी (delivery) से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है।

जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान
जैसा कि सभी जानते हैं, Ranbir Kapoor और Alia Bhatt ने नन्हे मेहमान के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली हैं। कहा जा रहा था कि नवंबर के आखिरी सप्ताह या दिसंबर के पहले सप्ताह में मां बन सकती हैं। हालांकि, नई जानकारी सामने आई है कि Alia Bhatt कुछ देर में रिलायंस अस्पताल (Reliance Hospital) अपनी डिलीवरी के लिए पहुंचने वाली हैं, यानी की इसका सीधा सा मतलब है कि Alia Bhatt किसी भी समय अपने बच्चे को जन्म दे सकती हैं। यह खबर जाहिर तौर पर उनके चाहने वालों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होगी।

अस्पताल में रजिस्टर हो चुका है Alia Bhatt का नाम
Alia Bhatt और Ranbir Kapoor ने इस साल अप्रैल में शादी की, जिसके दो महीने बाद ही Alia Bhatt ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी थी। उन्होंने बाकायदा सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस से यह खुशखबरी साझा की थी। अब खबर सामने आ रही है कि Alia Bhatt एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में बच्चे को जन्म देंगी। उनका नाम रजिस्टर भी कराया जा चुका है। फैंस की निगाहें फिल्हाल सिर्फ Alia Bhatt और Ranbir Kapoor से जुड़ी खबरों पर टिकी हैं।

मालूम हो कि, Ranbir Kapoor और Alia Bhatt (Ranbir Kapoor and Alia Bhatt) को फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर एक-दूसरे से प्यार हुआ। यह साल था 2018। इसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए। शादी से पहले दोनों ने तीन साल तक डेट किया है।