Movie prime

सौभाग्‍यशाली महिलाओं के शरीर की इस जगह पर होता है तिल, रानी की तरह जीती हैं जीवन

 
Lucky Female

Lucky Female : तिल हर इंसान के शरीर पर होते हैं। लेकिन महिलाओं और पुरुषों के शरीर के हर हिस्से पर तिल कुछ अलग राज खोलते हैं। माना जाता है कि शरीर के हर हिस्से पर तिल हमारे चरित्र, भविष्य और जीवन के बारे में बताते हैं। आइए जानते हैं भाग्यशाली महिलाओं के किन अंगों पर तिल होता है।

गाल पर तिल

ऐसा माना जाता है कि जिन महिलाओं के दाहिने गाल पर तिल होता है वे आकर्षक होने के साथ-साथ धनवान भी होती हैं और अपने पार्टनर के प्रति काफी वफादार होती हैं। जिन महिलाओं के बाएं गाल पर तिल होता है वे धनवान होने के साथ-साथ खर्चीली भी होती हैं।

कमर पर तिल

जिस महिला की कमर में तिल होता है वह धन से भरपूर होने का संकेत देती है। ऐसी महिलाएं धन, वैभव और ऐश्वर्य का जीवन जीती हैं और जीवन में बड़ी सफलता प्राप्त करती हैं।

गर्दन पर तिल

जिन महिलाओं की गर्दन पर तिल होता है वे धैर्यवान होती हैं। वह धैर्य के साथ अपने सपनों का पीछा करती है। ऐसी महिलाएं अपने परिवार के लिए काफी लकी साबित होती हैं।

होठों के ऊपर तिल

कहा जाता है जिन महिलाओं के होठों पर तिल होता है वो काफी लोकप्रिय होती हैं, उनकी कीर्ति हर जगह होती है। लेकिन ऐसे लोग बहुत ही कम लोगों से अपने विचार साझा कर पाते हैं।

छाती पर तिल

जिन महिलाओं के सीने पर तिल होता है। ऐसी महिलाओं को एक बार भाग्यशाली माना जाता है। इन महिलाओं का जीवन ख्वाहिशों से भरा होता है और इनकी जो भी इच्छा होती है वो पूरी होती है।

माथे पर तिल

माना जाता है कि जिस महिला के माथे पर तिल होता है वह बहुत भाग्यशाली होती है। ऐसी महिलाओं पर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। ये अपने दम पर जीवन में एक अच्छा मुकाम भी हासिल करती हैं और आत्मविश्वास से भरी होती हैं।

(अस्वीकरण: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Haryana  Kranti इसकी पुष्टि नहीं करता है।)