Movie prime

जिन पुरुषों में होते हैं कुते के ये 5 गुण, उनकी पत्नी हमेशा रहती है संतुष्ट

 
Men’secret

नई दिल्ली। आचार्य चाणक्य की नीति मानव जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और उपयोगी है। आचार्य चाणक्य ने मानव जीवन जीने के कुछ ऐसे तरीके बताए हैं, जिन्हें समझते हुए कि यदि कोई व्यक्ति जीवित रहता है, तो वह अपने जीवन को आसान, सुखी और सफल बना सकता है। आचार्य चाणक्य ने नैतिकता में पुरुषों से संबंधित कुछ ऐसे गुणों का उल्लेख किया है कि अगर कुत्ते के ये 5 गुण पुरुषों में आ जाएं तो उसकी स्त्री हमेशा खुश और संतुष्ट रहती है।

चाणक्य ने कहा है कि अगर कुत्ते के पांच गुण एक पुरुष में हो तो उसकी स्त्री को अपने पुरुष से कुछ भी नहीं चाहिए। ऐसे गुण वाले पुरुष परिवार में खुशी बनाए रखता है और घर में संपन्नता होती है।

आइए जानते हैं पुरुषों के यह 5 गुणों के बारे में जो उन्हें काबिल बनाती है

संतुष्ट रहना

चाणक्य नीति के मुताबिक पुरुष को यथाशक्ति परिश्रम करना चाहिए और उससे जो भी धन या फिर फल मिले उससे उसे संतुष्ट रहना चाहिए। जिस प्रकार कुत्ते को जितना भोजन मिलता है वह उससे ही संतुष्ट रहता है वैसे ही अगर कोई व्यक्ति मेहनत करता है और उस मेहनत से जितना भी धन मिले उससे ही संतुष्ट होकर परिवार का भरण पोषण करता है तो उस मनुष्य को सफलता मिलती है।

सतर्क रहना

चाणक्य नीति के मुताबिक कुत्ता चाहे कितनी भी गहरी नींद में हो इसके बावजूद भी वह सतर्क रहता है। वैसे ही पुरुष को भी अपने परिवार एवं स्त्री और कर्तव्य को लेकर सतर्क रहना चाहिए। परिवार और खुद की सुरक्षा के लिए सदैव शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए।

वफादारी

नीति के मुताबिक जिस कुत्ते की वफादारी पर शक नहीं किया जा सकता वैसे ही पुरुष को अपनी पत्नी एवं कार्यों के प्रति हमेशा वफादार होना चाहिए। जो पुरुष वफादार होता है उसकी उसके घर में कभी भी कलह क्लेश नहीं होता है क्योंकि उसकी पत्नी अपने पति की वफादारी पर भरोसा करती है।

वीरता

चाणक्य नीति में आचार्य का कहना है कि कुत्ता निडर और वीर प्राणी होता है जिस प्रकार वह अपनी मालिक की रक्षा के लिए अपना जान दांव पर लगा सकते हैं वैसे ही पुरुषों को भी वीर होना चाहिए जरूरत पड़ने पर अपने परिवार एवं पत्नी की रक्षा के लिए अपने जीवन दांव पर लगा देना चाहिए।

संतुष्ट रखना

आचार्य चाणक्य के मुताबिक पुरुष का पहला दायित्व है कि वह अपने पत्नी एवं परिवार को संतुष्ट रखें। जो पुरुष शारीरिक एवं मानसिक रूप से अपने परिवार एवं पत्नी को संतुष्ट नहीं रखता है उसकी पत्नी कभी भी खुश नहीं रहती है।