Tata की यह धाकड़ कार कर देगी XUV 700 का पत्ता साफ, नए रूप में कर रही एंट्री, देखें धांसू फीचर्स और लुक

नई दिल्ली: Tata New Sumo: जानी-मानी वाहन निर्माता कंपनी जल्द ही Tata Sumo का नया वेरिएंट लॉन्च करने वाली है. यह स्टाइलिश दिखेगा और लंबा भी होगा। साथ ही इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन काफी जानदार होंगे। साथ ही यह काफी पावरफुल होगा। यह अपने सेगमेंट में एक्सयूवी 700 दे सकती है।
टाटा न्यू सूमो स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
कंपनी 1.6-लीटर पेट्रोल इंजन का डी-ट्यून संस्करण पेश कर सकती है। यह इंजन पहले से ही हैरियर और सफारी में पेश किया जा रहा है। टाटा सूमो तीन डीजल इंजन 1978 सीसी, 2956 सीसी और 1948 सीसी के साथ उपलब्ध होगी। मैनुअल ट्रांसमिशन इंजन से जुड़ा होगा। यह 7 सीटर 4 सिलेंडर वाली कार है।
माइलेज की बात करें तो यह 14.07 से 15.3 kmpl तक मिल सकती है। इस कार का ग्राउंड क्लीयरेंस 190mm है। यह कार 4258mm लंबी, 1700mm चौड़ी होगी। वहीं व्हीलबेस 2425mm होगा।
फीचर्स की बात करें तो इसमें शानदार फीचर्स होंगे। इसके फीचर्स लोगों को काफी प्रभावित कर सकते हैं। वहीं इसका लुक काफी गॉर्जियस है।
टाटा सूमो (नई सूमो) X2 प्लेटफॉर्म पर आधारित थी। टाटा सिएरा और टाटा एस्टेट ने एक ही प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया। यह एक ऑफ रोडिंग कार है, जिसके लिए कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। उबड़-खाबड़ रास्तों पर आसानी से चलने के लिए इसका ग्राउंड क्लीयरेंस काफी अच्छा होगा। Tata Sumo एक रियर-व्हील-ड्राइव वाहन थी और इसमें ट्रक जैसा सस्पेंशन था। पिछले हिस्से में लीफ स्प्रिंग सस्पेंशन था।
बता दें कि इसमें ग्राफिक डिजाइन से लेकर नए डिजाइन दिए गए हैं, जिससे यह और आकर्षक नजर आता है। हालांकि, कंपनी की तरफ से इसके लॉन्च को लेकर कोई खबर नहीं आई है। इसे काफी अच्छा डिजाइन मिलने वाला है।
टाटा न्यू सूमो की कीमत
इस कार की कीमत की बात करें तो कीमत 20 लाख रुपये तक जाने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक 2022 में नई कार Tata Sumo भारत में आ सकती है।