Movie prime

ये होगा भारत का सबसे महंगा Electric Scooter! मिलेंगी 10.25 इंच की डिसप्ले

बीएमडब्ल्यू सीई 04: बीएमडब्ल्यू मोटरराड इंडिया ने हाल ही में 20.25 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर एस 1000 आरआर लॉन्च की है। इसी इवेंट में जहां S 1000 RR को लॉन्च किया गया था, वहीं कंपनी ने CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी शोकेस किया था।
 
BMW Motorrad India

BMW मोटरराड इंडिया ने हाल ही में एस 1000 आरआर को 20.25 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। इसी इवेंट में जहां S 1000 RR को लॉन्च किया गया था, वहीं कंपनी ने CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी शोकेस किया था। BMW Motorrad India इसे भारत में लॉन्च करने की योजना बना रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी लॉन्च की तारीख की घोषणा नहीं की है।

यह BMW Motorrad India की ओर से इसकी पहली पूरी तरह से इलेक्ट्रिक पेशकश होगी। लॉन्च के बाद यह भारतीय बाजार का सबसे महंगा इलेक्ट्रिक स्कूटर भी हो सकता है क्योंकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि एक्स-शोरूम में इसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये हो सकती है। अगर कीमत वास्तव में समान रहती है तो BMW CE-04 भारत में सबसे महंगा इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा।

इस BMW इलेक्ट्रिक स्कूटर (BMW CE-04) में 8.9kwh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलेगा। यह सिंगल फुल चार्ज पर 129 किमी तक की रेंज पेश करेगा। इसे 2.3 kW चार्जर से करीब साढ़े चार घंटे में फुल चार्ज (0 से 100 फीसदी) किया जा सकता है। वहीं, 6.9 kW फास्ट चार्जर इसे सिर्फ 1.40 घंटे में फुल चार्ज कर सकता है।

डिजाइन के मामले में CE-04 भारतीय बाजार में फिलहाल मौजूद सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर से काफी अलग है। इसका डिजाइन काफी अलग है। स्कूटर के फ्रंट में छोटे वाइजर मिलते हैं। इसमें बड़े एलईडी हेडलैंप भी मिलते हैं। स्कूटर में सिंगल पीस सीट होगी, जो काफी लंबी है। स्कूटर में आपको बड़े फुट-रेस्ट और एक्सपोज्ड बॉडी पैनल देखने को मिलेंगे।

यह इलेक्ट्रिक स्कूटर काफी फीचर लोडेड होगा। इसमें 10.25 इंच का टीएफटी डिस्प्ले होगा। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ट्रैक्शन कंट्रोल, मल्टीपल राइडिंग मोड्स जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।