Urfi Javed vs Chetan Bhagat: रेप कल्चर को बढ़ावा देना बंद करो... उर्फी जावेद ने चेतन भगत को अच्छे से 'धोया'
पॉप्युलर राइटर चेतन भगत पर इस वक्त उर्फी जावेद भड़की हुई हैं। चेतन ने जो कुछ एक्ट्रेस के बारे में कुछ दिन पहले कहा था, उस पर अब उर्फी ने रिएक्ट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसे-ऐसे स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, ऐसी-ऐसी बातें लिखी हैं, जिससे चेतन भगत को करारा जवाब मिल गया है।

उर्फी जावेद को आप सभी जानते हैं। कपड़ों की वजह से तो वह चर्चा में रहती ही हैं। अपनी हाजिर-जवाबी के लिए भी जानी जाती है। जो भी उनके खिलाफ बोलता है, वह उसको मुंहतोड़ जवाब देने में पीछे नहीं रहती हैं। एक बार फिर वह खबरों में छाई हुई हैं। वजह हैं जाने-माने लेखक चेतन भगत। उन्होंने कुछ दिन पहले ऐसी बातें कही थीं, जिसको सुनकर उर्फी का सिर भन्ना गया और उन्होंने करारा जवाब दे डाला। क्या है पूरा मामला, आइए बताते हैं।
दरअसल, चेतन भगत (Chetan Bhagat) ने 'साहित्य आज तक' में उर्फी जावेद (Uorfi Javed) का जिक्र किया था। कहा था कि 'यूथ आजकल उर्फी की फोटो सोशल मीडिया पर लाइक कर रहा है। क्या ये कोर्स में आने वाला है? क्या आप इंटरव्यू में जाकर बोलोगे कि सर मुझे उर्फी जावेद की सारी ड्रेसेज पता हैं।
वैसे उस बेचारी की गलती नहीं है। वह तो अपना कर रही है। वह अपना करियर बना रही है। एक इंडिया का जवान वो है जो कारगिल पर बैठकरके देश की रक्षा कर रहा है बर्फों में और एक हमारा यूथ ये है कि जो बिस्तरे में घुसकर उर्फी जावेद के फोटोज देख रहा है। तो उसका क्या होगा? आज भी मैं देखकर आया हूं कि उर्फी ने दो फोन पहने हैं।'
उर्फी जावेद ने चेतन भगत को दिलाई मीटू की याद
अब उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर चेतन भगत को अच्छे से सुनाया है। उन्होंने स्क्रीनशॉट्स शेयर कर काफी बातें भी कही हैं। ट्विटर पर किसी यूजर ने लिखा कि चेतन भगत का कहना है कि यूथ को उर्फी मिसगाइड कर रही है। उनको मैनिपुलेट कर रही हैं। इस पर एक्ट्रेस ने लिखा- दोस्तों भूलना मत कि कितनी महिलाओं ने मीटू के दौरान इन पर आरोप लगाए थे।
फर्स्टपोस्ट का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जो एक ओपिनिनय पीस था इसी मुद्दे पर। उस पर एक्ट्रेस ने लिखा- जब अपनी आधी उम्र की लड़कियों को इंस्टाग्राम और वॉट्सएप में मैसेज कर रहे थे। तब भी उन लड़कियों के कपड़ों ने आपका ध्यान भटकाया था?
उर्फी जावेद ने उस न्यूज का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया जब चेतन भगत ने वॉट्सएप मैसेज के वायरल होने के बाद माफी मांगी थी। एक्ट्रेस लिखती हैं- खुद की गलतियां मानने के बजाए इनके जैसे ही आदमी महिलाओं पर इलजाम लगाते हैं। आप भ्रष्ट हैं, इसका मलतब ये नहीं कि इसमें गलती लड़की की है और उसने जो पहना है उसकी है। बेमतबल का मुझे बातचीत में घसीटा है। मेरे कपड़ों पर कमेंट किया गया है कि वह यूथ को डिस्ट्रैक्ट करता है। आप ऐसा कह कैसे सकते हैं। आप जवान लड़कियों को याद करते हैं तो क्या ये उनके लिए डिस्ट्रैक्टिंग नहीं?
उर्फी जावेद ने चेतन भगत को टैग करते हुए रेप कल्चर को प्रमोट न करने के लिए फटकारा। लिखा- रेप कल्चर को बढ़ावा देना बंद करो, तुम बीमार हो। आदमियों की हरकतों के लिए महिलाओं के कपड़ों को दोष देने वाले कोई और नहीं बल्कि 80 के दशक के चेतन भगत हैं। जब आप खुद से आधी उम्र की लड़कियों को मैसेज करते थे तो आपको कौन डिस्ट्रैक्ट कर रहा था? हमेशा महिलाओं को दोष ना दें, कभी अपनी कमियों को भी मानें। आप जैसे लोग युवाओं को गुमराह कर रहे हैं, मैं नहीं।'
उर्फी जावेद ने चेतन भगत को दिया जवाब
साथ ही चेतन भगत के कुछ वॉट्सएप चैट्स भी शेयर किए, जो मीटू के दौरान वायरल हुए थे। इसके बाद एक्ट्रेस ने एक वीडियो भी बनाया, जिसमें वह कह रही हैं- मेरा नाम एक लिट्रेचर फेस्टिवल में लेने का क्या मतलब है। जबकि मैं कोई लेखक नहीं हूं। मेरा कोई लेना देना नहीं है। आपने ये भी कहा कि यूथ मेरी वजह से खराब हो रहा है। छिप-छिपकर यूथ मेरे पोस्ट देखते हैं। चलो सबको छोड़ो। यूथ को भी छोड़ो। आप तो यूथ के अंकल की उम्र के हो। बाप के उम्र के हो। आप शादीशुदा होने के बावजूद। अपने से आधी उम्र की लड़कियों को क्यों मैसेज कर रहे थे? तब कुछ खराब नहीं हो रहा था। तब न आपकी शादी खराब हो रही थी। तब न आपके बच्चे खराब हो रहे थे... ये सब हरकतें करके।'