Movie prime

सुहागिनें सजी दुल्हन की तरह,बाजारों में भीड़,देखे करवा चौथ के पूजन की विधि

 
सुहागिनें सजी दुल्हन की तरह,बाजारों में भीड़,देखे करवा चौथ के पूजन की विधि

बाजार में उमड़ी भीड़
बुधवार को मनाए जाने वाले करवाचौथ की तैयारी के लिए बाजारों में शृंगार सामग्री, चूडी, कंगन, साडी, मेहंदी, मिठाई, फल-सूखे मेवे खरीदने के लिए भीड़ उमड़ पडी। दोपहर बाद सुहागिन महिलाओं ने ब्यूटी पार्लरों में जाकर शृंगार किया और हाथों में मेहंदी रचवाई।

महाभारत से जुड़ी है मान्यता
महाभारत से संबंधित पौराणिक कथा के अनुसार पांडव पुत्र अर्जुन तपस्या करने नीलगिरी पर्वत जाते हैं। दूसरी और बाकी पांडवों पर कई प्रकार के संकट आ पड़ते हैं। द्रौपदी भगवान श्रीकृष्ण से उपाय पूछती हैं। तब श्रीकृष्ण कहते हैं कि यदि वह मान्यता है कि पति की लंबी उम्र की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं करवाचौथ का व्रत रखती है। मिट्टी और स्टील के करवे में पानी भरकर अपने घरों में स्थापित करती है। दोपहर में करवा चौथ के व्रत कथा का आयोजन होता है। महिलाएं शिव, पार्वती, कार्तिकेय, गणेश और चंद्रमा का पूजन करती है। 

कार्तिक कृष्ण चतुर्थी के दिन करवाचौथ का व्रत करें तो इन सभी संकटों से मुक्ति मिल सकती है। द्रौपदी विधि-विधान सहित करवाचौथ का व्रत रखती हैं, जिससे उनके समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं।

पति की दीर्घायु के लिए सुहागिन महिलाएं बुधवार को पूरे दिन करवाचौथ का निर्जला व्रत रखेंगी। दोपहर में करवा चौथ की कथा, रात में आठ बजकर 30 मिनट पर पति को छलनी में चंद्रमा के दर्शन करके अर्घ्य देंगी।


शामली के पंडित कुशलानंद जोशी के मुताबिक, बुधवार को कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि का मान संपूर्ण दिन और रात को 10 बजकर 59 मिनट तक, मृगशिरा नक्षत्र संपूर्ण दिन और रात में है। इस दिन सर्व सिद्धि का उत्तम योग बन रहा है। इन दोनों शुभ योग से परिवार में शुभता और दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। चंद्रोदय रात में आठ बजकर 30 मिनट पर होगा। इसी समय व्रती महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देने के साथ ही पूजन का समापन करेंगी। सुहागिन महिलाएं बायना पूजते हुए सास- ससुर, जेठ से आशीर्वाद लेती हैं।


ऐसे करें करवाचौथ का पूजन
पंड़ित के अनुसार, सूर्योदय से पहले स्नान करें और व्रत का संकल्प लें। पूरे दिन निर्जल व्रत रख शाम को भगवान शिव-पार्वती, कार्तिकेय, गणेश और चंद्रमा का पूजन करें। मिट्टी-स्टील का करवा खरीद लें। उसमें लड्डू रखकर नैवेद्य अर्पित करें। एक लोटा, एक वस्त्र और दक्षिणा समर्पण करें। सविधि पूजन करें। करवाचौथ की कथा सुने या स्वयं वाचन करें। चंद्रमा के उदय होने पर चंद्रमा का पूजन कर अर्घ्य प्रदान करें। इसके पश्चात ब्राह्मण सुहागिनों को भोजन कराएं, फिर स्वयं भोजन ग्रहण करें।


मंगलवार को शहर के कबाड़ी बाजार अजुध्या चौक, बडाबाजार, गांधी चौक, नया बाजार, नाला पटरी, शिवमूर्ति, नेहरू रोड, टीकाराम मार्केट, नगर पालिका रोड, बुढ़ाना रोड़, धीमानपुरा, माजरा रोड, टंकी रोड पंजाबी कॉलोनी, रेलवे रोड पर शृंगार सामग्री, फैंसी साडियां, सोने चांदी के आभूषण, मिट्टी एवं स्टील के बर्तन खरीदने के लिए भीड़ लगी रही।

वहीं, देर रात तक शहर के सभी ब्यूटी पार्लर फुल रहे। शहर की ब्यूटी पार्लर संचालक रिश्मी गर्ग ने बताया कि पिछले दो दिनों से सुहागिन महिलाओं की भीड़ अधिक है।