Movie prime

Man Bad Habits: क्या आपको लड़कियां समय पर नहीं देती जवाब,जल्द बदलें ये गंदी आदतें

 
Man Bad Habits: क्या आपको लड़कियां समय पर नहीं देती जवाब,जल्द बदलें ये गंदी आदतें

Relationship Tips: पहले के जमाने में लोगों से बात करने के लिए पत्रों का इस्तेमाल किया जाता था, पात्र के माध्यम से लोग अपने मन की साड़ी बातें लिखकर अपने परिजनों, दोस्तों या प्रेमी को भेजते थे। लेकिन फिर इसकी जगह फोन कॉल्स और मैसेज ने ले ली, टेक्नोलॉजी में लगातार हो रहा विकास हमारी जिंदगी को आसान बना रहा है। इन मैसेज और कॉल्स की सुविधा के कारण लोग अपने फोन और लैपटॉप की स्क्रीन पर चिपके रहते हैं,

देस के विकास और इस डिजिटाइजेशन का सबसे ज्यादा फायदा जो हुआ है वह कपल्स को हुआ है। तेंच्नोलोग्य के कारण कपल्स एक-दूसरे से आसानी से बात कर सकते हैं। फिर चाहे वह अलग रहते हो या फिर लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप (Long Distance Relationship) में ही क्यों न रह रहें हो। इस सुविधा के बावजूद मैसेज भेजते वक्त लड़कों के मन में यह एक सवाल रहता ही है कि मीडियम भले ही इतना आसान और तेज हो गया हो, लेकिन लड़कियां मैसेज का जवाब (Why Girls Never Reply On Time) देर से क्यों देती हैं?

वैसे तो लड़कियों के देर से जवाब देने के कई कारण हो सकते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि वे रिश्ते में धोखा दे रही हैं। आइए जानते हैं लड़कियों के लेट रिप्लाई के पीछे क्या है बड़ी वजह?

कहीं तुम अजनबी तो नहीं? (Are you a stranger?)

अक्सर ऐसा होता है कि पहली मुलाकात के बाद हमें लड़कियों के इंस्टाग्राम या व्हाट्सएप नंबर मिल जाते हैं। और लड़के इसे सही चांस समझकर लड़कियों को बेहिसाब मैसेज भेजने लगते हैं और एक साथ कई बड़े सवालों के जवाब खोजने की कोशिश करने की गलती करते हैं। लड़कियों को ये चीजें बिल्कुल भी पसंद नहीं आती हैं। ऐसे मामलों में आपको और आपके मैसेज को इग्नोर करना ही लड़कियों को सबसे बेहतर ऑप्शन लगता है। इसलिए आपको ऐसी चीजों को करने से बचना चाहिए।

बुरा एक्सपीरियंस (bad experience)

कुछ लड़कियां लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अपने पार्टनर से ब्रेकअप कर लेती हैं, इसके बाद वह खुद को पूरा समय देना चाहती हैं। उनके दिमाग में दूसरे रिश्ते का कोई ख्याल भी नहीं आता लेकिन कुछ लड़के उनकी स्थिति को समझ नहीं पाते हैं और लगातार उनसे इस बारे में बात करने की कोशिश करते हैं। जिसमें उन्हें बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं है, जिससे लड़कियां ऐसे लड़कों से बात करना बंद कर देती हैं।

झूठी तारीफ (false compliments)

एक बात आप सभी को याद रखनी चाहिए कि लड़कियां नकली लड़कों को जल्दी पहचान लेती हैं। कुछ लोग लड़कियों की झूठी तारीफ करने लगते हैं, जो लड़कियों को बिलकुल पसंद नहीं होता और वो लड़कों से बात करने में इंटरेस्टेड नहीं होती हैं।

यह भी हो सकता है कारण (This could also be the reason)

कुछ लड़कियों को अजनबियों से बात करना पसंद नहीं होता है या हो सकता है कि वह व्यस्त हो, इसलिए वह समय पर जवाब नहीं दे पाती हैं। उसे गलत न समझें, अगर आप अच्छे दोस्त बनना चाहते हैं, तो उनका सम्मान करें। साथ ही उनकी सिचुएशन को समझें और उनसे बात करें। इससे सब कुछ बेहतर हो जाएगा और आप दोनों के बीच लंबी बातें होने लगेंगी।