Karwa Chauth 2023: करवा चौथ 2023 शुभ मुहूर्त, देखिए आपके यहाँ चाँद निकलने का क्या है समय

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ को करक चतुर्थी या करवा चौथ के नाम से भी जाना जाता है। करवाचौथ का त्योहार हिंदू महीने के हिसाब से कार्तिक में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन मनाया जाता है।
करवा चौथ 2023 शुभ मुहूर्त
द्रिक पंचांग के अनुसार करवा चौथ 1 नवंबर को है और पूजा का मुहूर्त सुबह 5:36 बजे से शाम 6:54 बजे तक है। करवा चौथ पर चतुर्थी तिथि 31 अक्टूबर को रात 9:30 बजे शुरू होगी और 1 नवंबर को रात 9:19 बजे खत्म होगी। व्रत का समय सुबह 6:33 बजे से रात 8:15 बजे तक है। इस दिन चंद्रोदय का समय रात 8:15 बजे है।
करवा चौथ बुधवार 1 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए सुबह से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं। सुहागिन महिलाएं पूरा दिन खाना नहीं खाती और पानी नहीं पीती। चंद्रमा की पूजा और अर्घ्य देने के बाद ही अपना व्रत तोड़ती हैं।
व्रत तोड़ने के लिए उनके पति उन्हें भोजन का एक निवाला और एक घूंट पानी खिलाते हैं। इसलिए चंद्रमा को देखना करवा चौथ व्रत का एक महत्वपूर्ण भाग है। यही कारण है कि भारत के प्रमुख शहरों में पूजा शुभ मुहूर्त और चंद्र उदय का समय की जानकारी दे रहे हैं।
करवा चौथ 2023 को शहरों में चंद्रोदय यानी चंद्रमा उदय (Karwa Chauth Moonrise Time) का समय
लखनऊ 8:05 बजे
नई दिल्ली- शाम 5:36 बजे से शाम 6:54 बजे तक
पुणे- शाम 6:02 बजे से शाम 7:17 बजे तक
चेन्नई- शाम 5:42 बजे से शाम 6:56 बजे तक
कोलकाता- शाम 4:59 बजे से शाम 6:15 बजे तक
हैदराबाद- शाम 5:45 से 7:00 बजे तक
नोएडा- रात 8:14 बजे
गुरुग्राम- रात 8:16 बजे
मुंबई - रात 8:59 बजे
चेन्नई- रात 8:43 बजे
आगरा - रात 8:16 बजे
कोलकाता- शाम 7:46 बजे
भोपाल - रात 8:29 बजे
अलीगढ़ - रात 8:13 बजे
हिमाचल प्रदेश - रात 8:07 बजे
पणजी- रात 9:04 बजे
जयपुर 8:26 बजे
पटना- शाम 7:51 बजे
चंडीगढ़ - रात 8:10 बजे
पुणे- रात 8:56 बजे
हैदराबाद - रात 8:40 बजे
भुवनेश्वर - रात 8:02 बजे
कानपुर - रात्रि 8:08 बजे
करवा चौथ 2023 पूजा मुहूर्त:
अहमदाबाद- शाम 6:02 बजे से शाम 7:18 बजे तक
नोएडा- शाम 5:36 बजे से शाम 6:53 बजे तक
जयपुर- शाम 5:44 से 7:02 बजे तक
मुंबई- शाम 6:05 से 7:21 बजे तक
गुरुग्राम - शाम 5:37 बजे से शाम 6:55 बजे तक
बेंगलुरु- शाम 5:53 बजे से शाम 7:07 बजे तक
चंडीगढ़- शाम 5:35 से 6:54 बजे तक