Movie prime

अनुष्का की माँ बनने की वजह है रणबीर कपूर,खुद अनुष्का ने किया खुलासा

 
अनुष्का की माँ बनने की वजह है रणबीर कपूर,खुद अनुष्का ने किया खुलासा

अनुष्का की माँ बनने की वजह है रणबीर कपूर,खुद अनुष्का ने किया खुलासाहर महिला यही चाहती है कि प्रेग्नेंट होने के बाद वह एक अच्छी मां बने। इस स्थिति में वह अच्छी मां बनने का क्रेडिट अपने पति या मां बाप को देती है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनुष्का शर्मा ने एक गुड मदर बनने का क्रेडिट रणबीर कपूर को दिया था। उन्होंने कहा था "मैं रणबीर कपूर के कारण एक अच्छी मां बनूंगी।" तो आखिर विराट कोहली की पत्नी ने नेशनल टीवी पर ऐसा क्यों कहा था? चलिए जानते हैं।

अनुष्का की माँ बनने की वजह है रणबीर कपूर,खुद अनुष्का ने किया खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की जोड़ी जनता के बीच बहुत पॉपुलर है। कपल 2017 में शादी के बंधन में बंधा था। फिर 11 जनवरी 2021 को उनके घर बेटी वमिका का जन्म हुआ। बेटी का चेहरा कपल ने अभी तक नहीं दिखाया है। हालांकि समय समय पर हमे उसकी कुछ झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिली है।

जब अनुष्का बोली- रणबीर की वजह से बनूंगी अच्छी मां

बेटी की डिलिवरी के 3 महीने बाद ही अनुष्का काम पर लौट आई थी। हालांकि वह अपनी बेटी के लिए भी टाइम निकालना नहीं भूलती हैं। वे वर्किंग वुमन और मां के बीच तालमेल बैठाकर चल रही हैं। आपको जान हैरानी होगी कि अनुष्का ने काफी समय पहले ही ये घोषणा कर दी थी कि वह एक अच्छी मां बनेगी। और इसकी वजह उन्होंने बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को बताया था।

अनुष्का की माँ बनने की वजह है रणबीर कपूर,खुद अनुष्का ने किया खुलासा

अनुष्का की माँ बनने की वजह है रणबीर कपूर,खुद अनुष्का ने किया खुलासा दरअसल इन दिनों अनुष्का का एक थ्रोबैक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। ये वीडियो साल 2015 का है। तब कुंवारी अनुष्का ने 'NDTV' पर सिमी ग्रेवाल को एक इंटरव्यू दिया था। तब वे अपनी फिल्म 'बॉम्बे वेल्वेट' के प्रमोशन के लिए पहुंची थी। यहां उन्होंने रणबीर के कारण अच्छी मां बनने का दावा किया था।

अनुष्का ने कहा था "रणबीर सब कुछ जानना चाहते हैं। जो भी हो रहा है। वह सीधा मेरे मेकअप रूम में चला आता है। ड्रॉअर खोल लेता है। मेरा हैंड बैग भी खोलता है। यदि मैं मोबाईल यूज कर रही हूं तो उसमें भी झांकता है। वह देखना चाहता है कि मैं अपने फोन में क्या कर रही हूं। वह एक बच्चा है। मैं एक शानदार मां बनूंगी, क्योंकि मैं रणबीर कपूर के आसपास हूं।"

इसी इंटरव्यू में अनुष्का ने ये भी कहा था कि वह शादी के बाद काम नहीं करना चाहती हैं। उनका कहना था कि शादी मेरे लिए बहुत जरूरी है। मैं शादी और बच्चे दोनों चाहती हूं। में जब भी शादी करूंगी, तो मैं काम नहीं करूंगी। हालांकि वे शादी के बाद भी अच्छा खासा काम कर रही हैं। शायद वह पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनाना सीख गई हैं।