IMD ने जारी किया अलर्ट! इन राज्यों में 5 दिनों तक भारी बारिश की संभावना, जानिए अपने शहर का मौसम

वेदर अलर्ट 14 अक्टूबर 2022: देश के कई राज्यों में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है और आसान में बादल छा गए हैं। मौसम विभाग (IMD) ने आज कई इलाकों में हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर निचले क्षोभमंडल के स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है और इसके अगले 2-3 दिनों के दौरान लगभग पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। आने वाले दिनों में उत्तर-पूर्व, पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश की संभावना है।
आईएमडी के मुताबिक आज कई राज्यों में बारिश जारी रहेगी। अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ अन्य हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल रहने की संभावना है। आज भारत के आधे से ज्यादा राज्यों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। अक्टूबर के बाद बारिश रुकने की उम्मीद है
आज, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पुडुचेरी, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक दक्षिणी प्रायद्वीप में बारिश जारी रहने की संभावना है। कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, अंडमान और निकोबार के कई हिस्सों में अक्टूबर तक बारिश होने की संभावना है।
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। असम, लक्षद्वीप, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण और गोवा, छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना है।