Movie prime

Mausam Ki Jankari: हरियाणा में जमकर बरसा पानी, अब IMD ने UP सहित इन राज्यों में दी बारिश की चेतावनी

 
Mausam Ki Jankari: हरियाणा में जमकर बरसा पानी, अब IMD ने UP सहित इन राज्यों में दी बारिश की चेतावनी

Mausam: हरियाणा और दिल्ली NCR में Monsoon अपने लय में आ गया है, जिस कारण पिछले चार दिनों से सम्पूर्ण इलाके में कहीं हल्की तो कहीं मूसलाधार बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में बंगाल की खाड़ी पर बनी मौसम प्रणाली लो प्रेशर एरिया हरियाणा व दिल्ली NCR पर मौजूद होने से संपूर्ण इलाके पर जबरदस्त Monsoon की बारिश हो रही है।

इस सीजन के अन्तिम दौर में Monsoon अपने तीखे तेवरों से आगाज किए हुए है। पिछले चार दिनों से सम्पूर्ण हरियाणा में कभी उत्तरी जिलों, कभी दक्षिणी जिलों, तो कभी पूर्वी और केन्द्रीय जिलों में और साथ ही पश्चिमी जिलों पर बारिश की जबरदस्त गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है। कुछ स्थानों पर 100-200 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इस साल के Monsoon सीजन में 31 जून से अभी तक यह बारिश सबसे ज्यादा हुई है।

इस मौसम प्रणाली का प्रभाव हरियाणा और दिल्ली NCR में 25 से 26 सितंबर तक जारी रहेगा। कल एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में प्रवेश करने वाला है जिस कारण यह मौसम प्रणाली हरियाणा के उत्तरी जिलों से होती हुई उत्तराखंड पर पहुंचने की संभावना बन रही है।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से इस वर्तमान मौसम प्रणाली में और तेजी आएगी जिसकी वजह से यह और अधिक प्रभावी बन जाएगी और उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा के उत्तरी और पूर्वी जिलों के साथ ही उत्तर प्रदेश और दिल्ली NCR में भारी बारिश की संभावना है। 26 सितंबर के बाद हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ और शुष्क हो जाएगा।

वर्तमान में एक निम्न दबाव का क्षेत्र जो बंगाल की उत्तरी खाड़ी के ऊपर विकसित हुआ, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश तक पहुंच गया है। यह उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश और दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश के आसपास के हिस्सों में कमजोर हुआ। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों पर बना हुआ है और एक ट्रफ रेखा इस चक्रवाती परिसंचरण से दिल्ली और हरियाणा होते हुए पंजाब तक फैली हुई है और ऊपरी वायुमंडल में पश्चिमी जेट हवाओं आदि मौसम सिस्टम पिछले तीन दिनों से हरियाणा व दिल्ली NCR में लगातार बारिश के लिए जिम्मेदार हैं।

Monsoon की वापसी में देरी

हरियाणा व दिल्ली NCR में कल दोपहर तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। अलग-अलग वर्षा गतिविधि की संभावना है जो स्थानीय मौसम की स्थिति और कल के बाद भी कोई महत्वपूर्ण मौसम प्रणाली नहीं होने के कारण होगी और महीने के अंत तक जारी रहेगी। साफ आसमान और तेज धूप के कारण दिन के तापमान में वृद्धि हो सकती है लेकिन सुबह और रात को मौसम ठंडा रहेगा।

अकटूबर के पहले सप्ताह से भी हरियाणा व दिल्ली NCR में ठंड का आगाज देखने को मिलेगा। हरियाणा व दिल्ली NCR से Monsoon की सामान्य वापसी की तारीख 25 सितंबर के आसपास है। इस साल Monsoon की वापसी में देरी होगी। आज हरियाणा दिल्ली NCR में अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री से 28.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

शनिवार को हरियाणा में कहां कितनी बारिश हुई

Mausam Ki Jankari: हरियाणा में जमकर बरसा पानी, अब IMD ने UP सहित इन राज्यों में दी बारिश की चेतावनी